Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

MAHASHIVRATRI 2025 : महाशिवरात्रि पर लहराए विशाल भगवा ध्वज, जगमगाया शहर

By अंग इंडिया न्यूज़
February 26, 2025 1 Min Read
0

MAHASHIVRATRI 2025 : पूर्णिया में महाशिवरात्रि का पर्व इस बार कुछ खास रहा। विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य सिटी पुल पर आठ विशाल भगवा ध्वज स्थापित कर सनातन संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। शिवरात्रि के पावन अवसर पर सिटी पुल अब नए परिधान में सज गया है,” विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने बताया। पुराने ध्वजों को बदलकर नए विशाल भगवा ध्वज लगाए गए हैं, जो आसपास के काली मंदिर घाट और शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। जिला सहमंत्री विनीत भदोरिया के अनुसार, “ये भगवा ध्वज हमारे शौर्य, वीरता और पराक्रम के प्रतीक हैं। सनातन धर्म के आन, बान और शान को दर्शाते हैं। इसी दिन महामाया शिव मंदिर से एक भव्य शिव बारात भी निकाली गई, जिसमें संजय पोद्दार के नेतृत्व में हजारों भक्तजन शामिल हुए। माथे पर त्रिपुंड लगाए नर-नारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

पूर्णिया के दोनों प्रमुख शिव मंदिरों – सिटी शिव मंदिर और महामाया शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद् के पदाधिकारियों ने सभी पूर्णिया वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ध्वज स्थापना में जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार, नगर गौरक्षा प्रमुख रिज्जू राज, छोटू और नितिन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राहगीरों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। ये विशाल भगवा ध्वज अब शहर के प्रवेश द्वार के रूप में एक नई पहचान बन गए हैं।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PATNA NEWS : बिहार कैबिनेट फेरबदल के बीच PK का BJP पर तंज, बोले – बिहार में BJP के पास कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है

Next

PURNEA NEWS :बिहार की मंत्री लेशी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात, परिवार को दिया आशीर्वाद

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.