बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

MAHASHIVRATRI 2025 अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार की सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में काफी चहल-पहल देखी गयी। खास तौर से स्थानीय बड़ा शिवालय में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भक्तों ने अहले सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। फारबिसगंज शहर के बड़ा शिवालय में भक्तों की भीड़ सबसे ज्यादा देखी गयी। यहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं की लंबी कतार देखी गयी। खास बात यह है कि यहां के मंदिर को इस बार भी रंग- बिरंगे फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जो पूरे इलाके में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना है। मंदिर परिसर में अवस्थित अति प्राचीन कुएं से जल भर कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने की परम्परा यहां आज भी जीवंत है। यहां बज रहे भक्ति गानों और भत्तों के द्वारा बोलबम हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर व इसके आस-पास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भक्तों के द्वारा भगवान शंकर को प्रिय भांग, धतूरा, आख, सफेद फूल, अक्षत आदि के साथ पूरे निष्ठा के साथ पूजा किया गया। बड़ा शिवालय परिसर स्थित मां पार्वती, मां दुर्गा, शनि देव, बजरंगबली आदि देवी- देवताओं की भी पूजा-अर्चना भत्तों के द्वारा की गयी।

शहर के बड़ा शिवालय के अलावे गोदना ठाकुरबाड़ी, लक्ष्मीनारायण ठाकुरबाड़ी, एसडीओ कोर्ट रोड स्थित तुलेश्वर महादेव , नागेश्वर महादेव , रेलवे परिसर अवस्थित केसरीनंदन महावीर ठाकुरबाड़ी, बगीचा चौक स्थित भोलेनाथ मंदिर, सुल्तान पोखर स्थित ठाकुरबाड़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि शहर के दर्जनों मंदिरों में अहले सुबह से ही शिवरात्रि को लेकर भत्तों का तांता लगा रहा। ऐसा लग रहा था मानो पूरा वातावरण शिव भक्ति में लीन हो गया हो। इसके अलावे ग्रामीण इलाकों के मठ-मंदिरों में भी भक्त बड़ी संख्या में भत्तों ने मंदिर पहुंच कर बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाते दिखे। ऐतिहासिक सुंदरी मठ में भी भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण के लिए दिनभर भत्तों के आने व जाने का सिलसिला लगा रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर