पूर्णियाँ / किशन : पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि पीएचडी कोर्स वर्क (सत्र 2023) की परीक्षा रविवार, 19 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) भवन स्थित परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हुई।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे संपूर्ण परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सकी।प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि परीक्षा में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों के कुल 63 शोधार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 62 शोधार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा का संचालन माननीय कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

परीक्षा की सतत एवं प्रभावी निगरानी के लिए डॉ. पटवारी यादव एवं डॉ. पवन कुमार मलिक को उड़नदस्ता दल के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया, जिन्होंने परीक्षा केंद्र का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं डॉ. तुहिना विजय एवं डॉ. संजीव कुमार सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा संचालन एवं वीक्षण कार्य में डॉ. इश्तियाक अहमद, प्रो. संतोष कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक आनंद, डॉ. आभा मिश्रा, डॉ. राधा कुमारी, डॉ. गोपाल कुमार, डॉ. तमन्ना परवीन, डॉ. नोमान हैदर, डॉ. बिपाशा राहा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. हरेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद आफताब आलम, डॉ. पिनाकी रंजन दास, डॉ. मोहम्मद शफीक, डॉ. जितेश कुमार तथा डॉ. गिरधारी हजारा सहित अनेक शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अलावा डॉ. नवनीत कुमार ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।विश्वविद्यालय ने बताया कि मुख्य अनुशासन पदाधिकारी डॉ. उदय नारायण सिंह परीक्षा केंद्र पर अनुशासन, सुरक्षा एवं समुचित व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते रहे। उनके निर्देशन में परीक्षा केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि माननीय कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के दायित्वनिष्ठ एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शोध, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली तथा उच्च शैक्षणिक मानकों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।