Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाल के काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। नेपाल और भारत से लगभग 10 लाख से अधिक लोग इस पवित्र दिन पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे सकते हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 10,000 सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ 5,000 स्वयंसेवक भी तैनात होंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, पूजा का आयोजन सुबह 2:15 बजे से शुरू होगा, और मंदिर के चारों द्वारों से श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका मिलेगा। प्रशासन ने क्षेत्र में शराब, मांस और मछली की बिक्री, उपभोग और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महाशिवरात्रि को लेकर इन तैयारियों से यह पर्व और भी विशेष बन जाएगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *