पूर्णिया: Makar Sankranti 2026 मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी 2026, बुधवार को पूर्णिया में विधायक विजय खेमका की ओर से दही–चूड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एनडीए की प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
यह आयोजन कला भवन, पूर्णिया में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रेसवाब ऑफ पूर्णिया सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विधायक विजय खेमका द्वारा आयोजित इस पारंपरिक भोज को सामाजिक सौहार्द और उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है, वहीं विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।









Leave a Reply