कोलकाता: Bengal Politics पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में अल्पसंख्यकों से एकजुट होने की अपील की और बीजेपी पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया।
नेताजी इनडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और इसे खामियों से भरा बताया। ममता ने कहा कि बीजेपी अपने पैसे और प्रभाव से अल्पसंख्यक समुदाय में फूट डालने की कोशिश कर रही है और इसलिए जनता को एकजुट रहना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल को बीजेपी के चंगुल से बचाने के बाद तृणमूल दिल्ली पर भी कब्जा जमाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में बीजेपी को रोकने का काम केवल नेताओं से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर के तृणमूल कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ही संभव है।









Leave a Reply