पूर्णिया विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक संपन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

Purnea University's syndicate meeting concluded, all proposals approved unanimously.

किशन / पूर्णिया /

पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के प्रशासनिक भवन स्थित सीनेट हॉल में दिनांक 17 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण सिंडिकेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने की। बैठक में सिंडिकेट के सभी माननीय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित शैक्षणिक, प्रशासनिक, परीक्षा, वित्तीय एवं विकासात्मक विषयों पर क्रमवार विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत सभी प्रस्तुत प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक में पारित प्रमुख निर्णय निम्नलिखित हैं—

1. विश्वविद्यालय की पूर्व में आयोजित सिंडिकेट बैठक की कार्यवाही को विधिवत् अनुमोदित किया गया।

2. अकादमिक काउंसिल द्वारा की गई सभी संस्तुतियों को सिंडिकेट की स्वीकृति प्रदान की गई।

3. पूर्णिया विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट वर्ष 2026-27 पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

4. विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों के संचालन हेतु 168 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई।

5. विश्वविद्यालय के 28 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को उनके पद के विरुद्ध समायोजित (सम्मिलित) करने का निर्णय लिया गया।

6. विश्वविद्यालय में नए यू.एम.आई.एस. (UMIS) के चयन के प्रस्ताव पर विचार करते हुए सरस्वती संस्था से अनुमोदन प्रदान किया गया।

7. पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा विभाग को 233 सहायक अध्यापकों तथा 61 एल.डी.सी. कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु प्रतिवेदन भेजने पर अपनी सहमति व्यक्त की गई।

8. प्रो. विनोद कुमार ओझा, जो तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक पद पर चयनित हुए हैं, उनके रिलीविंग संबंधी प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई।

9. विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर प्रतिनियुक्ति से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

10. विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों में विभागाध्यक्ष पद पर की गई प्रतिनियुक्तियों पर भी सिंडिकेट द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *