विधायक शंकर सिंह ने रूपौली में नए अस्पताल भवन का शिलान्यास किया, विकास के वादे दोहराए

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधायक शंकर सिंह ने मुख्यालय स्थित रेफलर अस्पताल के नए सुसज्जित भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि जनता भगवान की कृपा से वे हर वादा निभाने में सफल हुए हैं और विकास की गति को कभी रुकने नहीं देंगे। शिलान्यास समारोह में उन्होंने पहले भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। इस दौरान उनकी पत्नी और सह जिला परिषद सदस्य प्रतिमा सिंह भी उपस्थित रहीं।

विधायक ने कहा कि नए अस्पताल भवन से न केवल रूपौली प्रखंड बल्कि भवानीपुर प्रखंड की जनता को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने अपने 24 वर्षों के लोक सेवा अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली सहित विकास की लंबी लकीर उन्होंने खींची है, जो क्षेत्र के लिए रिकॉर्ड है। शंकर सिंह ने यह भी कहा कि जनता भगवान के हर मौलिक अधिकार की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि रही है और रहगी। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक के विकास कार्यों और सेवा भाव की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *