Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Mohanpur APHC is a victim of mismanagement
पूर्णिया

मोहनपुर एपीएचसी कुव्यवस्था का शिकार

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 2 Min Read
0

मोहनपुर एपीएचसी कुव्यवस्था का शिकार, नहीं चलता है जेनरेटर
प्रसव के अवशेषों को खुले में रखा एवं जलाया जाता है, जहां कुत्तों का बसेरा है
बेड पर चादर नहीं, इस भीशण ठंड में रोगियों के लिए प्रयाप्त कंबल नहीं, सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है
पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, शौचालय भी गंदा पडा रहता है

अंग इंडिया संवाददाता/रुपौली/

मोहनपुर एपीएचसी कुव्यवस्था का षिकार हो गया है, जिसे देखनेवाला कोई नजर नहीं आ रहा है । जहां एक नजर देखने के बाद लगता ही नहीं है कि वहां कोई अस्पताल भी है । जबकि इस अस्पताल पर पांच पंचायतों के लगभग पचास हजार लोगों के स्वास्थ्य रक्षा की जिम्मेदारी है । जब इस अस्पताल में प्रसव कराने जंगलटोला की महिला पहुंचीं, तब यहां कोई लाइट नहीं जल रही थी, जेनरेटर बंद था ।

पूछने पर ड्यूटी पर तैनात एएनएम राखी कुमारी, मीरा कुमारी ने एक बल्ब जलाते हुए बताया कि यहां के जेनरेटर या आउट सोर्सिंग का जिम्मा ठीकेदार सिंटू कुमार के जिम्मे है । उसका कोई आदमी नहीं रहता है । एक इनवर्टर लगाया गया है, जिसे ठीकेदार के आदमी के अभाव में वह ही जलाती-बुझाती हैं । जब जरूरत होती है, तब एकाध बल्ब जला दिया जाता है, जेनरेटर नहीं चलता है । ठीक इसी तरह रोगी कक्ष अंधेरा था, जहां बेड पर चादर नहीं बिछे थे, सबकुछ अस्त-व्यस्त दिखा । कंबल के बारे में जब एएनएम से पूछा गया, तब वह कुछ भी बताने से इनकार किया । सिर्फ एक कंबल बेड पर दिखा, इसके अलावा कहीं भी कंबल नहीं दिखा । शौचालय का फ्लस गायब था तथा गंदगी थी । पानी के नाम पर बस एक नल था । अस्पताल के आगे का चापाकल पता नहीं कब से खराब पडा हुआ है । अपंग रोगी के लिए कुर्सी इस कदर गंदी थी कि शादय ही कोई उसपर बैठ पाए । सबसे बडा आश्चर्य यह कि प्रसव के बाद के वेस्ट पदार्थों के अवशेष को वहां से हटाने या ले जाने की कोई सुविधा नहीं देखी गई । एएनएम ने बताया कि उन अवशेषों को बाहर सिमेंट के बने चैकोर चबूतरा पर अवशेष को प्रतिदिन शाम को जला दिया जाता है । यद्यपि उस स्थान पर कुत्ता बैठा हुआ था, जिससे प्रतीत हो रहा था कि कुत्ते उन अवशेशों को खा जाते होंगे । आश्चर्य तो यह भी लगा कि जंगलटोला से प्रसव के लिए आयी महिला को प्रसव कक्ष में ले जाया गया, जहां काफी कम रोशनी थी, जबकि उस कक्ष में प्रयाप्त रोशनी रहनी चाहिए । कुल मिलाकर इस अस्पताल की हालत काफी दयनीय है, इसे कोई देखनेवाला नहीं है । बस ऐसा लगता है कि कागज पर ही अस्पताल चल रहा है । जेनरेटर सहित आउट सोर्सिंग बहाली के नाम पर बस खानापूर्ति की जा रही है । देखें इस अस्पताल की दशा कबतक सुधरती है ।

बिजली जाते ही जेनरेटर को स्टार्ट कर देना है । अगर जेनरेटर नहीं चलने के साथ-साथ अस्तपाल कुव्यवस्था का शिकार है, तब इसकी जांच कर, कार्रवायी करेंगे ।

डाॅ नीरज कुमार, चिकित्सा प्रभारी, रूपौली प्रखंड

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Silver necklace stolen from Akbarpur Durga Temple, anger in the area
Previous

अकबरपुर दुर्गा मंदिर से चांदी का हार चोरी, इलाके में आक्रोश

purnia-education-excellence-scert-patna-honor-2026
Next

पूर्णिया जिला शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴

Recent Posts

  • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
  • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme