पुराने बैंक खातों में फंसे पैसे अब मिल सकते हैं वापस, RBI ने शुरू की विशेष पहल

पूर्णिया: अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का बैंक खाता पिछले 10 सालों से निष्क्रिय पड़ा है, तो उसमें जमा धनराशि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के जमाकर्ता शिक्षण और जागरूकता (DEA) निधि में स्थानांतरित की जा चुकी हो सकती है — लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब आप उस रकम पर दावा कर सकते हैं। आरबीआई ने इसके लिए https://udgam.rbi.org.in पोर्टल शुरू किया है, जहां आप अपने पुराने खातों या अज्ञात जमा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दावा करने के लिए संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में जाकर अपना केवाईसी दस्तावेज़ (आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस) जमा करें। पात्रता की पुष्टि के बाद आपकी राशि (जरूरत पड़ने पर ब्याज सहित) आपको वापस मिल जाएगी। आरबीआई ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच देशभर में दावा न की गई जमाराशियों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करने की भी घोषणा की है। बैंक खातों की सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ावा देते हुए आरबीआई ने अपील की है — “जानकार बनिए, सतर्क रहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *