भाकपा माले को हर मोर्चे पर हर संभव तरीके से मजबूत करें- कामरेड विजय कुमार

PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : भाकपा माले को हर मोर्चे पर हर संभव तरीके से मजबूत करें। उक्त बातें भाजपा माले के कामरेड विजय कुमार ने पूर्व महासचिव कामरेड विनोद मिश्र की 27 वीं स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। इसको लेकर उनके द्वारा स्वर्गीय कामरेड विनोद मिस्र के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया । मौके पर कामरेड विजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार की बेशर्मी से भरी बहुआयामी चुनावी धोखाधड़ी से बिहार पर कब्जा कर लिया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर गरीबों का नाम हटाया गया और नोट दो और वोट लो के आधार पर संविधान का उलंघन कर तथा सरकारी मशीनरी का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है। नए श्रम कानूनों और निजीकृत शिक्षा के जरिए मजदूर तबके और छात्रों पर काॅर्पोरेट नियंत्रण को और मजबूत किया जा रहा है।

बिहार को बुलडोजर राज में तब्दील कर लाखों गरीबों को इस कड़ाके के ठंडे में बेघर कर लोगों पर बर्बर हमला कर रही है। मनरेगा जैसी वर्गीय योजना को भी साम्प्रदायिक रुप देने लगा है। इस जन-विरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक गोलबंदी करना समय की मांग है हमें आने वाले समय में निर्णायक आन्दोलनों के लिए अपनी पूरी ताकत को नई देने के लिए पार्टी संगठन को और गतिशील,संगठित,अडिग और जुझारू बनाने के लिए हम अपनी हर ताकत को झोंक दें। 18-19 दिसंबर 025, दो दिन में एक दर्जन से अधिक पार्टी शाखाओं में यह प्रोग्राम लिया गया और 24 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। कां विजय कुमार के अलावा जिला सचिव,कां सुलेखा देवी,कां संगीत देवी,कां सीतादेवी,कां वासुदेव शर्मा सहित जिला नेता कां चतुरी पासवान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता कामरेड विनोद मिश्रा की बरसी पर उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *