स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 35 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

सुपौल: सुपौल जिले के वसंतपुर प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के कुछ देर बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में सोमवार को भोजन के बाद करीब 35 बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों को वीरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी बच्चे फिलहाल स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की एक टीम स्कूल पहुंचकर भोजन के सैंपल इकट्ठा कर चुकी है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि भोजन में गड़बड़ी की वजह से यह स्थिति बनी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *