राष्ट्रीय टीकाकरण दूसरे दिन की समीक्षा बैठक

सहरसा,अजय कुमार : जिले के अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर के सभागार में राष्ट्रीय टीकाकरण माह (दिसंबर-2025) के द्वितीय चक्र के दूसरे दिन के कार्य की समाप्ति उपरांत पर्यवेक्षक संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ. कुमार विवेकानन्द की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में पोलियो पर्यवेक्षकों को निम्नलिखित बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए—
Convertible ‘X’ (घर से बाहर, बीमार एवं अन्य) श्रेणी के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत ‘X’ to ‘P’ सुनिश्चित किया जाए।घुमंतू आबादी पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि यह समुदाय अधिक आवागमन करता है।ईंट-भट्ठों (चिमनी भट्ठा) का भ्रमण कर जन्म से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। ट्रांजिट प्वाइंट से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाए।सभी दलों द्वारा शत-प्रतिशत कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।सभी पर्यवेक्षकों को नवजात शिशुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।वैक्सीन वितरण एवं टीमों की समय पर तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में जिला प्रतिनिधि SMC (UNICEF) डॉ. बंतेश नारायण मेहता,JSI से प्रवीण कुमार सिंह,UNDP से  मुमताज खालिद,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार, अनुमंडल अस्पताल प्रबंधक  अखिलेश कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी दिलीप कुमार दिनकर,डाटा ऑपरेटर  सफदर आलम, यूनिसेफ बीएमसी मिथिलेश कुमार एवं नवीन कुमार सिंह,सहित पोलियो पर्यवेक्षकगण एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *