National News : मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में सनसनी फैला दी थी, और अब इसका खौफ घर-घर में दिखाई दे रहा है। ताजा मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तर्ज पर “टुकड़े कर नीले ड्रम में भरने” की धमकी दी। पति ने इस धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, जिसे सुनकर घरवाले दहशत में आ गए। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के कई प्रेमियों के साथ अवैध संबंध हैं और वह उनके साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही है। इस कॉल रिकॉर्डिंग में पत्नी कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है, “मेरठ का नीला ड्रम केस याद है? अगर मेरे रास्ते में आया तो तेरा भी वही हाल कर दूंगी।” पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, और पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। Post navigationBCCI Central Contract : 5 भारतीय खिलाड़ी, जिन्हें BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया ड्रॉप, एक का पंत की वापसी से कटा पत्ता Baba Ramdev Sharbat Jihad Controversy: माफी लायक नहीं बाबा रामदेव की टिप्पणी’: शरबत जिहाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट की कड़ी फटकार