पूजा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सावधानियां जरुरी : विद्युत कार्यपालक अभियंता

सहरसा, अजय कुमार : विद्युत विभाग ने दुर्गा पूजा पंडालों में अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने के साथ साथ आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है। अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने के लिए विद्युत विभाग द्वारा पूजा पंडाल कमिटी को कनेक्शन फॉर्म भी उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण इलाकों में जितने भी पूजा पंडाल बन रहे हैं समिति के सदस्य पण्डालों एवं भवनों में किये गए विद्युत कार्य व विद्युत पैनल हेतु आवश्यकतानुसार दोहरे अर्थिग से संयोजन की व्यवस्था करें।

विद्युत नियंत्रण कक्ष या विद्युत पैनल व स्वीच बोर्ड के नजदीक रबर मैट, अग्निशामक यंत्र, सूखे बालू से भरी बाल्टियाँ एवं प्राथमिक उपचार बॉक्स की व्यवस्था की जाय व वर्षा-पानी से बचाव हेतु विद्युत पैनल के लिए समुचित साइज का वाटरप्रुफ छावनी की व्यवस्था करें। आगे बताया गया की जेनरेटर, स्वीच बोर्ड, तार एवं विद्युत उपकरणों को अनाधिकृत व्यक्ति के पहुँच से दूर रखें तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा घेरा बनाएँ। साथ हीं खतरे का बोर्ड भी प्रदर्शित करें तथा पीन प्लग-शॉकेट का उपयोग करें। शॉकेट में सीधे तार डालकर विद्युत उपयोग न की जाय व सड़क के डिवाइडर पर लगे लोहे के घेरा एवं पोल पर अस्थायी विद्युतीकरण तथा सजावट का कार्य न करें साथ हीं लोहे के पोल पर भी विद्युत से सजावट तथा तार लपेटने का कार्य न की जाय।

पूजा पंडाल विद्युत तार से कम से कम 5 फ़ीट की दुरी पर बनाया जाय व पंडाल मे एमसीवी का प्रयोग अवश्य की जाय। पंडालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लाईटिंग, सजावट तथा अन्य विद्युत कार्य, बिहार विद्युत आपूर्ति संहिता 2007 के धारा 6.1 जिसमें विद्युत वायरिंग हेतु प्रयोग किए जाने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता, अधिकृत व्यक्ति (उपभोक्ता के विद्युत ठेकेदार) द्वारा सम्पादित कार्य एवं जाँच के उपरान्त परीक्षण प्रतिवेदन के साथ वैध विद्युत संयोजन सुनिश्चित की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *