Bihar Cold Wave: दो दिनों से ठंड से आम जीवन अस्त-व्यस्त

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Bihar Cold Wave पूरे प्रखंड में पिछले दो दिनों से भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसमें पछुआ हवा और ठंड को बढा रही है, जिससे हाड कंपा देनेवाली ठंड पड़ रही है। यह बता दें कि बुधवार की सुबह से यहां इस सीजन की सबसे भीषण ठंड लोग महसूस कर रहे हैं।

इसमें पछुआ हवा और ठंड बढा रही है। स्थिति यह है कि इस ठंड में कोई भी व्यक्ति अपने-अपने घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। इससे खासकर गरीबों, मजदूरों की परेशानी बढ गयी है। आलू उखाडने के लिए कोई मजदूर घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। खेतों में सब्जी के बीज ठंड से सड़ रहे हैं, जिससे यहां के किसान परेशान हैं।

मवेशी पालकों को भी चारा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र में अभी तक अलाव की व्यवस्था पूरी तरह से नहीं हो पायी है। गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच भी कंबल का वितरण नहीं हो पा रहा है। यहां के लोगों ने सरकार से कंबल वितरण एवं अलाव जलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *