अब Urvashi देवी के दर्शन साउथ में? मंदिर बनने की तमन्ना जाहिर

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैम डॉल कही जाने वाली Urvashi रौतेला एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने फैंस को चौंकाते हुए यह इच्छा जाहिर की है कि दक्षिण भारत में भी उनके नाम का मंदिर बनना चाहिए। ग्लाटा इंडिया के साथ एक हालिया बातचीत में उर्वशी ने दावा किया कि उनके नाम पर पहले से एक मंदिर मौजूद है और अब वह चाहती हैं कि साउथ में भी उनके सम्मान में भव्य मंदिर स्थापित हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने न सिर्फ चिरंजीवी गारू जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है, बल्कि बालकृष्ण जैसे सुपरस्टार के साथ भी स्क्रीन शेयर की है, और साउथ इंडस्ट्री में यह बड़े सम्मान की बात मानी जाती है।

उर्वशी का मानना है कि जिस तरह दक्षिण भारत में कई फिल्मी सितारों को ‘भगवान’ जैसा दर्जा दिया गया है, वैसा ही उनके साथ भी होना चाहिए क्योंकि वह भी टॉप टियर स्टार्स के साथ जुड़ी रही हैं। इससे पहले भी उर्वशी कई अजीबो-गरीब बयानों, फैशन चॉइस और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रही हैं, चाहे वो महंगी घड़ी दिखाना हो या फिर वायरल सॉन्ग “दबीड़ी दबीड़ी” के अजीब डांस मूव्स। हाल ही में उन्होंने अपने गाने की तुलना तमन्ना भाटिया के हिट गाने ‘नशा’ से करते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर उनके इस ‘मंदिर स्टेटमेंट’ को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। जहां कुछ फैंस उनकी बातें मनोरंजन की हद में मानते हैं, वहीं कई यूजर्स इसे सेल्फ-ग्लोरिफिकेशन का नाम दे रहे हैं। हालांकि उर्वशी की इस महत्वाकांक्षा ने एक बार फिर उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में उनके नाम पर दक्षिण भारत में कोई मंदिर बनता है या यह महज एक और पब्लिसिटी स्टंट साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *