Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS ; क्रांति दिवस पर विनोवा आश्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन किया

By अंग इंडिया न्यूज़
March 18, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : विनोबा आश्रम सहरसा में 18 मार्च क्रांति दिवस के मौके पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया गया। पूर्व प्रमुख सियाराम सिंह की अध्यक्षता एवं सुरेन्द्र सिंह के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इसी दिन 1974 को बिहार में तत्कालीन कांग्रेस की सरकार के मुख्य मंत्री ने पटना में छात्रों द्वारा आयोजित मंहगाई, भ्रष्ट्राचार आदि के विरोध में विधान सभा के आगे प्रतिकार कर रहे थे।अपनी निरंकुश तानाशाही का परिचय देकर निर्दोष छात्रों पर गोली चलाया। इस निन्दनीय घटना के बाद 19 मार्च को पूरे बिहार में छात्रों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। इंदिरा गांधी के खिलाफ यह आन्दोलन पुरे देश में जन आन्दोलन का रूप लिया। जिसमें नारा था “हमला चाहे जैसा होगा, हाथ हमारा नही उठेगा”। लेकिन अहिंसक आंदोलन को भी दबाने की कोशिश की गई। पटना में
ऐतिहासिक रैली हुई जिसमें लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने नारा दिया कि” सिंहासन खाली करो कि जनता आती है”।

लेकिन संविधान में संशोधन कर 25 जून 1975 को मध्यरात्रि में देश में आपातकाल लगाकर देश की जनता के मौलिक अधिकार को समाप्त करने का प्रयास किया गया। इस आंदोलन में सैकड़ो छात्रों ने अपनी शहादत थी और देश भर में चले इस आंदोलन का नेतृत्व बिहार ने किया। भूपेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि नेपाल में एक शिविर चल रहा था जहां कर्पूरी ठाकुर और परमेश्वर कुंवर भी पहुंचे थे। कर्पूरी ठाकुर बाहर निकले तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। छात्र आक्रोशित हुए और पुलिस को खदेड़ा। उनकी गिरफ्तारी सुपौल में हुई,जगह नहीं रहने के कारण भागलपुर जेल भेजा गया। अनिल कुमार गुप्ता ने भी बताया कि उन लोगों ने आंदोलन को कैसे गति दी। उन्होंने कहा कि यह विनोबा आश्रम भी संपूर्णक्रांति के दौरान आंदोलन का केंद्र था। सुरेन्द्र भाई, कलानंद मणी, महादेव विद्रोही, तपेश्वर सिंह, आदि कई लोगों का जिक्र किया। अरविन्द कुमार झा ने बताया कि उस समय सरकार के खिलाफ पर्चा, खुला पत्र आदि रात में उनके प्रेस में छपता था। उनके पिताजी बैद्यनाथ झा को पटना में विद्याकर कवि के यहां गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर महेंद्र गुप्ता, कृष्ण मुरारी प्रसाद, वशिष्ठ देव, श्याम किशोर सिंह पथिक आदि ने भी संपूर्ण क्रांति के आंदोलन पर चर्चा किया, खासकर कोशी क्षेत्र में हुए आंदोलन की। वक्ताओं ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने सहरसा कॉलेज में भी एक सभा कर लोगों का आह्वान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए किया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत दिनकर की एक कविता से किया था।

Tags:

Loknayak Jayprakash Narayan was paid homage at Vinoba AshramOn Revolution Day
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : प्रवासी कामगारों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

Next

PURNIA NEWS : वसंतपुर पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर उपप्रमुख ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme