Opareshan Sindoor : भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार बड़ा कबूलनामा किया है। पाकिस्तानी सेना ने आज आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में उसके 11 सैनिक मारे गए और 78 अन्य घायल हुए हैं। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन में अपने सैन्य नुकसान की पुष्टि की है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछली हफ्ते हुई झड़पों में, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद शुरू हुई थीं, उनके 11 सैन्यकर्मी और 40 नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान 78 सैन्यकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें सेना और वायुसेना दोनों के जवान शामिल हैं।

हालांकि, पाकिस्तान ने अभी भी यह दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने सैन्य ठिकानों के बजाय नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया। लेकिन इस कबूलनामे ने भारत के उस दावे को मजबूती दी है, जिसमें उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला करने की बात कही थी। गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत द्वारा 22 अप्रैल को हुए पुलवामा जैसे एक और बड़े आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था, जिसमें कई भारतीय जवान शहीद हुए थे। भारत ने इस ऑपरेशन के तहत सीमा पार आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान के इस कबूलनामे के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। हालांकि, दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी हुई है, लेकिन इस तरह के खुलासे शांति प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *