बाल विवाह मुक्त अररिया के लिए बालिकाओं के साथ जनसंवाद

अररिया, प्रिंस कुमार : स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को जागरण कल्याण भारती और जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन, नई दिल्ली के तत्वावधान में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों के बीच एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त और बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने हेतु बालिका राजकीयकृत उच्च विद्यालय की छात्राओं को जागरूक करना था।

असुरक्षित महसूस होने पर 1098/112 पर कॉल करें: महिला थानाध्यक्ष

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य युगेश झा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला अतिरिक्त थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने बच्चों को बाल विवाह होने से होने वाले सामाजिक और शारीरिक नुकसानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने बच्चों से अपील की कि यदि कोई बच्चा खुद को असुरक्षित महसूस करता है या किसी असुरक्षित स्थिति को देखता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्डलाइन) या 112 (आपातकालीन प्रतिक्रिया) पर फोन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस क्रार्यक्रम को सफल बनाने में जागरण कल्याण भारती के दीपक कुमार पासवान, स्कूल के शिक्षक प्रकाश कुमार झा, शौकत हरात, निशार अहमद मिस्टी शांडिल्य, मुफिउद्दीन रहमान, भजुहर प्रसाद, जय कुमार मेहता, सईद वसूली, इशार आलम एवं स्कूल की छात्राएं दृष्टि कुमारी, खुशी कुमारी, आस्था कुमारी, रानी कुमारी, अनुष्का कुमारी तथा महिला थाना के पदाधिकारी पूजा कुमारी, शबाना खातून, अनुभा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *