
पूर्णिया जिले में थानों द्वारा गुंडा परेड का आयोजन
पूर्णिया: आज दिनांक 04.01.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के सभी थानों पर थानाध्यक्षों द्वारा गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस परेड का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधियों पर कड़ी नज़र रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। परेड के माध्यम से पुलिस ने सक्रिय अपराधियों और उनके रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाए।