Bihar Election 2025: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने किया मतदान, कहा—लोकतंत्र को मजबूत बनाना हर नागरिक का कर्तव्य

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने स्थानीय बूथ कोशी प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 46 पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है और सभी लोगों को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे जाति और धर्म से ऊपर उठकर बिहार के विकास के लिए वोट दें। मतदान के दौरान बूथ पर शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *