हाफनिया अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और परामर्श

PURNIA NEWS, विमल किशोर : हाफनिया अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर मंगलवार को गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर, एचआईवी टेस्ट सहित जरूरी जांच शामिल थीं, साथ ही आयरन व कैल्शियम जैसी दवाओं का वितरण भी किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहतमामुल हक ने बताया कि हर महीने की 9, 15 और 21 तारीख को यह कार्यक्रम आयोजित होता है, हालांकि इस महीने 21 तारीख रविवार होने के कारण इसे 22 दिसंबर को मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण, देखभाल और सुरक्षित प्रसव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, तथा गुड़, अंकुरित चना, दाल जैसे पौष्टिक आहार के सेवन पर जोर दिया गया। मौके पर डॉ. शाहनवाज़ अहमद, डॉ. नवीन कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी मो. असबाब आलम, जूही कुमारी, सरिता कुमारी, बेबी कुमारी और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *