Bihar Election 2025 : 62-पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए (भाजपा) प्रत्याशी श्री विजय कुमार खेमका ने मंगलवार को ग्रामीण और शहरी इलाकों — दिवानगंज, पंचवटी, सिंघिया, श्रीनगर, मोतीनगर, रजीगंज, रानीपतरा, खुश्कीबाग, सिटी और पूरण देवी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया। खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा के बाद एनडीए कार्यकर्ता पूरे जोश और समर्पण के साथ पूर्णिया में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता पर्चियां और पंपलेट वितरित कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के स्नेह और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी।

खेमका ने बताया कि मोदी और नीतीश सरकार की योजनाओं — आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि और फसल बीमा — का लाभ अब हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दी जा रही ₹10,000 की राशि आगे चलकर ₹2 लाख तक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि रानीपतरा का गांधी चबूतरा, सिटी काली मंदिर तट और मां पूरणदेवी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक खेमका ने लोगों से अपील की कि भयमुक्त और विकसित पूर्णिया के निर्माण के लिए भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर मुखिया अंगद मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सुरेश झा, बिरेन्द्र सिंह, कंचन देवी, पिंकी देवी, विमल मंडल, विनोद मेहता, सीमा देवी, शशि बोधन चौधरी, बृजभूषण चौधरी, राजकुमार रावत सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *