पूर्णियाँ में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा MSME लोन एक्सपो का सफल आयोजन, उद्यमियों को सस्ते ब्याज पर लोन की जानकारी दी गई

पूर्णियाँ: 13 फरवरी को, पूर्णियाँ जिले के कला भवन में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा MSME लोन एक्सपो का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्णियाँ सहित आस-पास के जिलों के उद्यमियों ने भाग लिया। इस आउटरीच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमियों (MSME) से संपर्क स्थापित कर उन्हें बैंक की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सस्ते ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराना था।

एक्सपो में खासतौर पर MSME लोन की जानकारी दी गई, जिसमें कम ब्याज दरों और तेजी से लोन अप्रूवल की प्रक्रिया पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी (IAS) सुश्री चंद्रिमा अत्री, जीएम इंडस्ट्री श्री संजीव कुमार और पंजाब नेशनल बैंक, पूर्णियाँ मंडल के प्रमुख श्री संजीव कुमार झा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पीएनबी मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री जीशान अहमद, श्री कपिल मिश्रा, श्री अमित कुमार एवं अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शहर के कई उद्यमी उपस्थित रहे और बैंक की योजनाओं का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *