Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNEA NEWS : ‘चक धूम धूम समर कैंप 2025’ में बच्चों की प्रतिभा का धमाल, 1200 से अधिक बच्चे हो रहे लाभान्वित

By अंग इंडिया न्यूज़
June 3, 2025 2 Min Read
0

PURNEA NEWS : पूर्णिया शहर में 1 जून 2025 को भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुए चक धूम धूम समर कैंप 2025 में बच्चों की ऊर्जा और उत्साह ने ग्रीष्मकाल को रचनात्मकता से भर दिया है। 2 जून से शुरू हुई विभिन्न कार्यशालाओं में अब तक हस्तकला, विज्ञान, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, चित्रकला और टेक्सटाइल डिजाइनिंग जैसी गतिविधियों में बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की है। हस्तकला सत्र में बच्चों को क्विलिंग आर्ट पैटर्न के माध्यम से सुंदर फूल बनाना सिखाया गया, वहीं शास्त्रीय संगीत में स्वर अभ्यास, पलटा निर्माण, तानपुरा और हारमोनियम रियाज़ कराया गया। कुछ बच्चों को कजरी आधारित ठुमरी और भजन की भी जानकारी दी गई।

विज्ञान कार्यशाला में छोटे बच्चों को दैनिक जीवन की समस्याओं को वैज्ञानिक सोच से हल करने के लिए समूह कार्य कराया गया, जबकि बड़े बच्चों को प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग, डेटा विश्लेषण और रिपोर्ट लेखन पर प्रशिक्षित किया गया। नृत्य कार्यशाला में भारतीय नृत्य शैलियों और उदय शंकर स्टाइल से परिचय कराया गया, जिसमें उम्र के अनुसार बच्चों के लिए विशेष अभ्यास और स्टेप्स सिखाए गए। चित्रकला व टेक्सटाइल सत्र में बच्चों ने ऑर्गेन्ज़ा दुपट्टा पर हाथ से डिजाइन करना सीखा और फ्रेम में गोलाकार फूलों की रचना भी बनाई। इसके अतिरिक्त ट्रैक म्यूजिक (सोनी कुमारी), ताइक्वांडो (कृष्णा कुमार रावत), एथलेटिक्स (कुमार वरुण) और वेस्टर्न डांस (अमित कुमार) की विशेष कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। इस समर कैंप में प्रतिदिन पूर्णिया शहर के लगभग 1200 बच्चे विभिन्न गतिविधियों का लाभ उठा रहे हैं, जिससे बच्चों की प्रतिभा को दिशा और मंच दोनों मिल रहा है।

Tags:

more than 1200 children are getting benefitedPURNEA NEWSPURNEA NEWS: Children's talent shines in 'Chak Dhoom Dhoom Summer Camp 2025'
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

ARARIA NEWS : कैंसर पीड़ितों से लेकर बस हादसे तक—अमृत राज ठाकुर की सामाजिक लड़ाई बनी उम्मीद की मिसाल

Next

ARARIA NEWS : पृथ्वी और लोकतंत्र के प्रति मतदान के लिए जागरूकता अभियान का डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme