PURNEA NEWS/अभय कुमार सिंह : मोहनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज उचित टोला गांव में विवाह समारोह में अपने नाना के यहां आई एक चार वर्षीया बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है । बच्ची पटना स्थित पीएमसीएच में जीवन-मौत से जूझ रही है । इस संबंध में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा तहकीकात में जुटी हुई है । इस दौरान खोजी कुत्ता भी पहुंचा तथा आरोपित द्वारा बच्ची की खून से सनी गंजी को बरामद किया है । घटना के बारे में बताया जाता है कि लालगंज गांव में मधेपुरा आलमनगर क्षेत्र की एक बच्ची अपनी मां के साथ अपने नाना के यहां आई हुई थी, उसके साथ उसका चाचा अंगद शर्मा भी आया हुआ था । गांव के सभी लोग स्वजन के साथ शादी में व्यस्त थे, इसी बीच शराब पीकर अंगद कुमार ने बच्ची को बगल के मक्का खेत में लेकर चला गया तथा उसके साथ दरिंदगी कर, खून से लथपथ उसे गोद में लेकर आ रहा था, तभी महिलाओं की नजर उस पर पड़ी और महिलाओं ने जब उसे टोका, तब वह बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया । तत्काल स्वजन खून से लथपथ उस बच्ची को लेकर भागलपुर मायागंज ले गये , वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखकर, वहां के चिकित्सकों ने तत्काल उसे पटना रेफर कर दिया । स्वजन उसे लेकर पटना पीएमसीएच में इलाज करवा रहे हैं । बच्ची जीवन- मौत से जूझ रही है । इधर पुलिस द्वारा खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया, कुत्ते के द्वारा मकई खेत में खोजबीन की गई, लेकिन बारिश होने की वजह से स्पष्ट कुछ पता नहीं चल पाया है ।दूसरी ओर पूर्णिया से अधिकारी द्वारा इसकी जांच की गई तथा घर के पास से ही एक बच्ची की गंजी मिली, जो खून से सनी हुई थी ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि वह बच्ची का मेडिकल रिपोर्ट लेने पटना जा रहे हैं, मामला बच्ची की मां के द्वारा अंगद शर्मा को आरोपित किया गया है । अंगद शर्मा आलमनगर मधेपुरा क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है । पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है ।
Related Posts
मदनी जामा मस्जिद में रात के अंधेरे में चोरी, इन्वर्टर-बैटरी समेत सामान गायब
पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर थाना क्षेत्र के सहनगाँव वार्ड संख्या 16 स्थित मदनी जामा मस्जिद…
Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से सावन माह में बाबा धाम कांवरियों की सेवा हेतु श्री राम सेवा संघ का सेवा शिविर प्रारंभ
पूर्णिया: Kanwar Yatra 2025 सन 2017 से लगातार सेवा की परंपरा निभाते हुए, इस वर्ष…
PURNIA NEWS : सडक दुर्घटना में घायल आंगनबाडी सेविका का इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक
PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के विजय लालगंज पंचायत की सडक दुर्घटना में घायल…


