बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

PURNEA NEWS : देश में आगामी जनगणना के साथ जातीय गणना कराने के ऐतिहासिक निर्णय को लेकर युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू), पूर्णिया ने खुशी का जोरदार इजहार किया। शहर के आर एन शाह चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, आतिशबाजी की और मिठाइयाँ बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। यह उत्सव युवा जदयू जिला अध्यक्ष श्री राजू कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें दर्जनों युवा कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में श्री मंडल ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की वर्षों पुरानी मांग का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में दो साल पहले बिहार में जाति आधारित गणना कर एक मिसाल कायम की गई थी, और अब केंद्र द्वारा लिया गया निर्णय पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल साबित होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि जातीय जनगणना से शोषित, वंचित और गरीब तबकों को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार मिल सकेंगे, जिससे उनके समाज-आर्थिक विकास की सटीक नीतियाँ बनाई जा सकेंगी। साथ ही यह निर्णय सामाजिक विषमता को दूर करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस मौके पर युवा जदयू के महानगर अध्यक्ष बिट्टू भगत, उपाध्यक्ष वैभव राय, प्रदेश सचिव सुशांत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शुभम चौधरी, महासचिव अलोक ठाकुर, निर्मल विश्वास, मनपवित्र लाल रॉय, राजा मेहता, पियूष कुमार, राजेश साह, पंकज साह, पंकज भारती, राहुल देव, मुन्ना मंडल, रवि जायसवाल, सोनू यादव समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर