Purnea News : जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को खनन एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजस्व प्राप्ति, अवैध खनन और रॉयल्टी वसूली जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने राजस्व प्राप्ति की स्थिति जानी। जिला खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 70% राजस्व प्राप्त हुआ है। इस पर असंतोष जताते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब होने के बावजूद शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल न होना राज्य की राजस्व प्राप्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने हर हाल में 100% लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि संवेदकों से कराए गए कार्यों के लिए खनिज एवं भूतत्व रॉयल्टी की राशि तत्काल खनन विभाग को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी ईंट भट्ठा मालिकों से रॉयल्टी वसूली सुनिश्चित करने का आदेश दिया। जिला खनिज विकास पदाधिकारी ने जानकारी दी कि कुछ भट्ठा मालिकों ने रॉयल्टी जमा की है, जबकि शेष को नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले रॉयल्टी जमा न करने वालों पर 50% जुर्माना लगाया जाएगा और नियमानुसार वसूली की कार्रवाई होगी।

जिला पदाधिकारी ने खनिज विकास पदाधिकारी को नगर निगम, नगर इकाई, पंचायती राज विभाग आदि से समन्वय कर दो दिनों के अंदर शेष खनिज और रॉयल्टी राजस्व जमा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जिला परिवहन पदाधिकारी और खनिज विकास पदाधिकारी को स्थानीय थानों के साथ संयुक्त टीम बनाकर बालू, गिट्टी और मिट्टी के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। इसे रोकने के लिए नियमित छापेमारी और जाँच सुनिश्चित करने का आदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को हर हाल में शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य हासिल करने की हिदायत दी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *