PURNEA NEWS

पूर्णिया, वि0 सं0: PURNEA NEWS अधिवक्ता स्व0 विमला शंघाई को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन लगभग 62 वर्ष की उम्र में 22 फरवरी हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थीं। सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्व0 विमला शंघाई के सम्मान में शोक संवेदना-व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व0 विमला शंघाई के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमति विमला शंघाई ने वर्ष 2005 में से संघ की सदस्यता ग्रहण की थी और मुख्य रूप से इनकम टैक्स का काम करती थी। वे अपने पीछे पति रतन सर्राफ, पुत्र देवचंद अग्रवाल व पुत्री तृषा अग्रवाल को छोड़ गई हैं। पुत्र पूर्णिया में ही अधिवक्ता है। पुत्री आई सी आई सी आई बैंक हैदराबाद में कार्यरत है।

PURNEA NEWS
फ़ाइल फ़ोटो

संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर वयोवृद्ध अधिवक्ता स्व० विमला शंघाई के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *