PURNEA NEWS : वक्फ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ बड़ा ईदगाह पंचायत में विशाल प्रदर्शन, 50-60 हजार लोग शामिल

PURNEA NEWS/विमल किशोर : –अमौर विधानसभा के बड़ा ईदगाह पंचायत में हुआ वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में धरना प्रदर्शन हुआ। धरना प्रदर्शन में में 50 से 60 हजार मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।मौके पर स्थानीय विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा अगर ये काला कानून वापस नहीं होता है तो हम सभी संसद तक जायेंगे। पूर्व विधायक सबा जफर ने भी लोगों को संबोधित किया। मुफ्ती मुईजुद्दीन ईमाम बाड़ाईदगाह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद बारा ईदगाह से हाथों में काला बिल्ला लगाकर एवं हाथों में स्लोगन लिखे तख्तीयां लेकर मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी ,नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए मिल्लत उच्च विद्यालय सर्वेली बड़ा ईदगाह पहुंचे और सभा में तब्दील हो गया।पूर्व मुखिया आफाक आलम, पूर्व सरपंच जैनुल आब्दीन, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम, रिजवान साबिर,मो नोमान, बाबू, परवेज आलम, मो सलमान, नईमुद्दीन इन सभी ने इस रेली को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *