PURNEA NEWS: विकाश कुमार बने भवानीपुर के नए बीडीओ

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNEA NEWS भवानीपुर के नए बीडीओ के रूप में विकाश कुमार ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बीडीओ आलोक कुमार शर्मा से विधिवत प्रभार लेने का काम किया। प्रभार लेने के उपरांत नये बीडीओ विकाश कुमार बीडीओ कार्यालय वेश्म में प्रखंड के सभी कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेने का काम किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र के संबंध में भौगोलिक जानकारी लेने का काम किया। नव नियुक्त बीडीओ विकाश कुमार ने बताया कि प्रखंड के रुके सभी विकास कार्यो को गति दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस समय सरकार के द्वारा चलाये जा रहे प्रधानंत्री आवास योजना के लाभुकों के खाते में समय पर सहायता राशि पहुंचाया जायेगा। नये बीडीओ ने कहा कि बहुत जल्द वह पूर्णियां जिलाधिकारी से मिलकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय की जमीन को सरकार के नाम दर्ज करवाने के लिए बात रखेंगे। इस दौरान बीपीआरओ रूपेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बिस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, हम के प्रखंड अघ्यक्ष मो०, पूर्व मुखिया बिजय कुमार मंडल, जदयू नेता दीपक कुमार पटेल, भाजपा नेता प्रकाश भान रैना सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *