Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
purnia-bhola-paswan-shastri-agriculture-college-mushroom-spawn-training
पूर्णिया

भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया में मशरूम स्पॉन उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

By अंग इंडिया न्यूज़
January 16, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया में आज “ग्रामीण उद्यमिता और स्थायी आय को सशक्त बनाने में मशरूम स्पॉन उत्पादन तकनीक की भूमिका” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 15 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा माननीय कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं, उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं प्रगतिशील किसानों को स्वरोज़गार एवं आयवर्धन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रशिक्षण की पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुपम कुमारी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त मशरूम स्पॉन के वैज्ञानिक उत्पादन, प्रयोगशाला स्वच्छता, मीडिया तैयारी, स्पॉन रन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग तथा विपणन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही मशरूम उद्योग में रोजगार सृजन एवं स्टार्ट-अप की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रशिक्षण के सह-समन्वयक डॉ. मणिभूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार में मशरूम उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय स्तर पर स्पॉन उत्पादन से किसानों की लागत में कमी आएगी और नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह प्रशिक्षण कटिहार एवं पूर्णिया क्षेत्र में मशरूम उद्यमिता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के डॉ. जर्नादन प्रसाद, डॉ. अभिनव कुमार, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. नुदरत एवं डॉ. प्रीति सुंदरम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्याम कुमार राम, आशीष कुमार, प्रेम प्रकाश, कुणाल कुमार सहित कुल 19 मशरूम उत्पादक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मणिभूषण ठाकुर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुपम कुमारी द्वारा किया गया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
A two-year-old girl died after drowning in a water pit at her doorstep.
Previous

दरवाजे पर बने पानी के गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

rupouli-nagar-panchayat-review-meeting-shaheed-smarak-development
Next

रुपौली नगर पंचायत में शहीद स्मारक सौंदर्यीकरण सहित 15 विकास मुद्दों पर बनी सहमति

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme