Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
purnia-dm-weekly-review-meeting-development-schemes
पूर्णिया

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

By अंग इंडिया न्यूज़
January 19, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया/
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यालय से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन तथा अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार गहन समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की स्थिति, राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृषि, खेल, गृह, शिक्षा विभाग तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों की अद्यतन प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कैंप की स्थिति की भी समीक्षा की गई, जिसमें कार्य प्रगति संतोषजनक पाई गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 21 जनवरी 2026 तक प्रखंडों में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कैंप में कोई भी पात्र किसान छूटने न पाए। साथ ही त्रुटिरहित फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करते हुए कार्य में और तेजी लाने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मुख्यालय से प्राप्त पत्रों एवं माननीय न्यायालय से जुड़े मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर ससमय किया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अंजनी कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार, अपर समाहर्ता सीलिंग श्री रामेश्वर राम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जयचंद यादव सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

संवाददाता अंग इंडिया संवाददाता

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
purnia-republic-day-2026-preparation-review-meeting
Previous

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश

purnia-rural-severely-malnourished-child-nrc-admission
Next

पूर्णिया ग्रामीण में अतिकुपोषित बच्चे को एनआरसी में कराया गया भर्ती

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴

Recent Posts

  • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
  • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme