PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने संतोष कुमार कुशवाहा को किया सम्मानित
PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने पूर्व सांसद माननीय संतोष कुमार कुशवाहा के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सांसद जी के निवास पर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतोष कुमार कुशवाहा को भगवा वस्त्र से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी रामदरबार देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, प्रदेश मंत्री चंदन भगत, जिलाध्यक्ष विजय साह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महाल्दार, जिला मंत्री अशोक कुमार, वार्ड अध्यक्ष बिट्टू कुमार पासवान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।