PURNIA NEWS : भाजपा नेता टनटन ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेंट की ‘आनंद मठ’

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की ऐतिहासिक कृति ‘आनंद मठ’ गृह मंत्री को भेंटस्वरूप प्रदान की। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ठाकुर ने कहा कि ‘आनंद मठ’ केवल साहित्यिक रचना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। इसमें समाहित ‘वंदे मातरम्’ गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में देशवासियों को प्रेरित किया और आज भी यह राष्ट्रगौरव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह कृति भारत की सांस्कृतिक चेतना और त्याग-बलिदान की परंपरा को जीवंत करती है, जिससे नई पीढ़ी को अवश्य जुड़ना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस भावनात्मक उपहार को सहर्ष स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *