PURNIA NEWS : अमौर में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत रानी टोला गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय सुहाना की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक मो. उबेद की पुत्री बताई जा रही है, जो घर के समीप तालाब में नहाने गई थी, जहां गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। ग्रामीणों ने तलाब में गोता लगाकर बच्ची का शव बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना की सूचना पर पूर्व मुखिया बदरूज्जमा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और अंचल प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत सहायता दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *