PURNIA NEWS : 12 000 पूजा स्पेशल ट्रेन और अब फ्लाइट तथा बंदे भारत। पूर्णिया का होगा तेजी से विकास-ललन सिंह

PURNIA NEWS : 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आने की तिथि तय है और इसे लेकर एनडीए के सारे घटक दल लगातार तैयारी कर रहे हैं एवं प्रेस वार्ता कर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। आज खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह के यहां जदयू नेता ललन सिंह, संजय झा लेसी सिंह एवं भाजपा के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। ललन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि डबल इंजन की सरकार बिहार को प्रगति के पथ पर लाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि बिहार के पूजा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा 12000 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है हो सकता है या 15000 भी हो जाए। उन्होंने कहा कि अब बिहार का कोई गली, गांव , शहर सड़कों की जाल से अछूता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार जी का एक बड़ा कार्यक्रम 15 सितंबर को आयोजित है जिसमें कई लाख लोग हिस्सा ले रहे हैं। यह रैली मिल का पत्थर साबित होगा सीमांचल के विकास के लिए।

एक सवाल के जवाब में ललन सिंह ने कहा कि पूर्णिया का एयरपोर्ट रनवे बिहार में सबसे लंबा है। इसलिए बारी-बारी से सभी तरह की तैयारी होगी और एक समय आएगा कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाईट का भी यहां से आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अब पूर्णिया का सारा इलाका हवाई मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग से मजबूत होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट तथा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे और ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे भी जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा। भाजपा के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की परचम को लहरा रहा है। आने वाले दिनों में सीमांचल का इलाका विकास की नई कहानी लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *