Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : बजरंग दल रामबाग इकाई की बैठक में धर्म, संस्कृति और समाज की सुरक्षा पर चर्चा

By अंग इंडिया न्यूज़
July 6, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS : रविवार को रामबाग आदर्श नगर में बजरंग दल रामबाग इकाई की बैठक विनित भदोरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत विहिप पद्धति से तीन बार ‘ऊं’ का उच्चारण और विजय महामंत्र से की गई, जिससे एक दिव्य और सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। बैठक के दौरान, विनित भदोरिया ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में विहिप के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धर्म, संस्कृति, मठ-मंदिर, गौमाता, और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विहिप में दायित्व का कोई विशेष महत्व नहीं होता; दायित्व समय के साथ बदलते रहते हैं। जो कार्यकर्ता निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करता है, उसका यश और कीर्ति समाज में हमेशा जीवित रहती है।

भदोरिया ने वर्तमान समय में देश, धर्म, संस्कृति, समाज और परिवार की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा परिवार और समाज संस्कारित और धार्मिक नहीं होगा, तब तक अपसंस्कृति बढ़ती जाएगी, और हमारा पतन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल के लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं संस्कारविहीन घरेलू वातावरण, धार्मिक ज्ञान के अभाव, पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव और गरीबी के कारण बढ़ रही हैं। बैठक में विहिप के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निलाभ रंजन झा ने लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ तस्करी जैसे विकराल मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात की। पूर्व नगर अध्यक्ष अंबरीष झा ने संगठन विस्तार पर जोर दिया और कहा कि संगठन में नये ऊर्जावान युवाओं को जोड़ना चाहिए ताकि समाज में मजबूत परिवर्तन लाया जा सके।

रुपौली प्रखंड संयोजक विजय यादव ने भी क्षेत्र में लव जिहाद और गौ तस्करी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि हाल ही में कई गाड़ियों से गोमाता को तस्करों से छुड़ाकर उनकी जान बचाई गई और सैकड़ों गोमांस पुलिस के हवाले किए गए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए हम लगातार गौ तस्करी से निपटेंगे। बैठक के अंत में, भदोरिया ने पूर्व नगर संयोजक ब्रजेश कुमार से आग्रह किया कि वह रामबाग में बजरंग दल का मिलन केन्द्र और अखाड़ा चलाते रहें, ताकि रामबाग इकाई को सशक्त बनाया जा सके।बैठक में विहिप और बजरंग दल के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विनित भदोरिया, निलाभ रंजन झा, अंबरीष झा, विजय यादव, आदित्य यादव, मुकेश कुमार, करण चौधरी, रानू कुमार, सोनू कुमार-1, सोनू कुमार-2, गौरव कुमार, जय मंडल, ब्रजेश कुमार, नितिन सहनी, रिज्जु कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक के अंत में ‘ऊं’ के उच्चारण और जयकारे के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : ऊर्जा, उत्साह और संगठन पर केंद्रित रहा दिन: भाजपा नेता किशोर कुमार जायसवाल ने मंडल बैठक को संबोधित किया

Next

PURNIA NEWS : पूर्णियां के विकास को लेकर संतोष कुशवाहा की मुख्यमंत्री से मुलाकात, विधानसभा चुनाव पर चर्चा

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}