PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS बुधवार को छत्रपति शिवाजी सेवा संघ के जिलाध्यक्ष सौरव राज पटेल के नेतृत्व में शहर में सनातनी विचारधारा के लोगों द्वारा पूरे जोश और उमंग के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र वीर छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा थी, जिसने सभी का मन मोह लिया। यह शोभायात्रा शहर में पहली बार छत्रपति शिवाजी के जयंती पर आयोजित की गई थी।

आयोजनकर्ता सौरव राज पटेल ने बताया कि उनका संगठन अब हर साल शहर में भव्य रूप से शिवाजी जयंती पर झांकी और शोभायात्रा का आयोजन करेगा। इस शोभायात्रा में बजरंगदल के जिलासयोजक गुड्डू पटेल, दुर्गावाहनी की जिलासयोजिका प्रिया कुमारी, राष्ट्र सेविका समिति की शिक्षिका कोमल कुमारी, वीरांगना क्लब की सुष्मिता कुमारी, सदर विधायक विजय खेमका, सांसद पप्पू यादव, भाजपा नेता अंगद मंडल, शंकर कुशवाह, गुप्तेश्व जी, लोजपा(रा.) के युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत झा, लोजपा(रा.) के जिलामहासचिव सह प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ (सोनू), महापौर विभा कुमारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस शोभायात्रा में महिलाओं का जोश विशेष रूप से देखने लायक था, जो मराठा शैली में आकर्षक रूप से साड़ी पहने और हाथों में तलवार लिए “जय शिवाजी-जय छत्रपति शिवाजी” के नारे लगाते हुए झूम रही थीं। शोभायात्रा का मार्ग कलाभवन से आर एन सह चौक, खीरु चौक, जिला स्कूल रोड होते हुए आस्था मंदिर में आकर समाप्त हुआ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *