Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNIA NEWS : अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के विकास के लिए पूर्णिया में होगा विशेष शिविर का आयोजन

By अंग इंडिया न्यूज़
April 1, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के समग्र विकास के लिए बिहार सरकार की पहल के तहत पूर्णिया में विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पदाधिकारी  कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि 14 अप्रैल 2025 को महादलित टोलों में विकास शिविर का शुभारंभ होगा। जिले के 2032 महादलित टोलों में प्रखंड एवं पंचायतवार इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित 22 विभागीय योजनाओं के माध्यम से एससी/एसटी समुदाय के योग्य लाभुकों को आच्छादित किया जाएगा। 19 अप्रैल 2025 से सभी प्रखंडों में बुधवार एवं शनिवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार के तहत बिहार महादलित विकास मिशन, पटना के निदेश के आलोक में आयोजित इस कार्यशाला में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें शामिल हुए। जिला कल्याण पदाधिकारी ने शिविर का उद्देश्य एवं कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, बच्चों का विद्यालय में दाखिला, आंगनवाड़ी (आईसीडीएस) की योजनाएं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कुशल युवा प्रोग्राम, कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, ई-श्रम कार्ड, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में निबंधन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि, वासगीत पर्चा, विभिन्न पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, दिव्यांग कार्ड, दिव्यांग विवाह योजना आदि से भी लोगों को आच्छादित किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अपनी योजनाओं से संबंधित एससी/एसटी परिवारों की पंचायतवार सूची पूर्व से तैयार करने और शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि उक्त योजना के लाभ से कोई भी योग्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का परिवार छूटे नहीं, इसे सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने शिविर के आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को इसका समन्वय करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को टीम बनाकर शिविर का आयोजन करने और पंचायत स्तर तक माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त नगर निगम, पूर्णिया, डीएसपी हैडक्वाटर, सिविल सर्जन, एसडीओ, बायसी, धमदाहा एवं बनमनखी के साथ-साथ संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS/जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Sarhul 2025
Next

Sarhul 2025: पप्पू यादव, विजय खेमका और संतोष कुशवाहा ने सरहुल महोत्सव में बढ़ाई धूम, प्रकृति से जुड़ा जश्न

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme