Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025

Categories

  • Bihar
  • BIHAR POLITICS
  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • E-Papper
  • Editorial
  • finance
  • Hollywood News
  • IPL 2025
  • National News
  • Uncategorized
  • Viral News
  • अररिया
  • आरा
  • कटिहार
  • किशनगंज
  • कैमूर
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • गोपालगंज
  • टॉप न्यूज़
  • दरभंगा
  • देश-विदेश
  • नई दिल्ली
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पटना प्रमंडल
  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया प्रमंडल
  • बक्सर
  • बांका
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • भोजपुर
  • मधुबनी
  • मधेपुरा
  • महा कुम्भ
  • मुज़फ़्फ़रपुर
  • राजनीति
  • राजनीती
  • रोहतास
  • लखीसराय
  • शिक्षा
  • शिवहर
  • शेखपुरा
  • संपादकीय
  • समस्तीपुर
  • सहरसा
  • सारण
  • सीतामढ़ी
  • सीवान
  • सुपौल
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : बिहार में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने का महाअभियान

By अंग इंडिया न्यूज़
February 6, 2025 3 Min Read
0

PURNIA NEWS : राज्य सरकार जनमानस को टीकारोधी बीमारियों से बचाव हेतु निरंतर प्रयासरत है, जिसके तहत समय – समय पर राज्य में नये टीकों को नियमित टीकाकरण में सम्मिलित किया जाता रहा है। बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीकाकरण की शुरुआत की गई है। बुधवार को जीएमसीएच, पूर्णिया में जिलाधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा फीता काटकर एचपीवी टीकाकरण के दूसरे फेज की शुरुआत की गई।इस दौरान जिले के 09 वर्ष से 14 आयुवर्ग के चिन्हित 100 बालिकाओं को स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एचपीवी का टीका लगाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण लगवाने की बधाई दी गई। बुधवार को आयोजित एचपीवी टीकाकरण में पूर्णिया जिले के चिन्हित 100 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए टीका लगाया गया। सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है। सर्वाइकल कैंसर का मतलब है सर्विक्स में होने वाले कैंसर। सर्विक्स को हिन्दी में गर्भाशय के ग्रीवा या बच्चेंदानी का मुंह भी कहा जाता है। दुनिया में होने वाले हर 5 सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में से एक भारत में है। यह विषाणु यौन संबंधों के कारण शरीर में प्रवेश करता है और अगर बार-बार कोई महिला इस वायरस से संक्रमित होती है तो बाद में यह संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का रूप ले सकता है। भारत में सर्वाइकल कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। भारत में यह कैंसर मृत्यु दर का एक प्रमुख कारण है। यह कैंसर ज्यादातर 26 से 38 आयुवर्ग की महिलाओं में होता है। कभी कभी 40 से 50 की उम्र की महिलाएं भी इस रोग से ग्रसित पाई जाती है।

सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मृत्यु सभी मृत्यु का लगभग 17% है। भारत में अकेले यह कैंसर, सर्वाइकल कैंसर के वैश्विक बोझ का एक चौथाई हिस्सा है। अनुमानतः भारत में प्रत्येक वर्ष करीब एक लाख नये सर्वाइकल कैंसर के मरीज इस बीमारी से ग्रसित होते है। पूरे एशिया में भारत की महिलाएं सर्वाधिक इस बीमारी की चपेट में है। बिहार में कैंसर से होने वाली मृत्यु के मामले में देश के राज्यों में चौथे स्थान पर है। बिहार में प्रतिवर्ष लगभग 1.40 लाख नये मामले आते है। इसी क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2024 को बालिकाओं को ह्मूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से बचाव हेतु ’’मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना’ के तहत 09 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग की बालिकाओं हेतु एचपीवी टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया है। यह टीका ह्मूमन पेपिलोमा वायरस से लड़ने में सहायता करेगा, जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। किशोरावस्था में लड़कियों की एच.पी.वी. वैक्सिन प्रदान करना अत्यंत प्रभावी होता है, क्योंकि इस उम्र में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक सक्रिय और मजबूत होती है। बालिकाओं को इस वैक्सिन की दो खुराक से छः माह के अन्तराल पर टीकाकृत किये जाने से इस वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का विकास शरीर में हो जाता है। यह टीकाकरण पूरी तरह से निःशुल्क है। डब्ल्यू.एच.ओ. के अनुसार सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 9 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग के सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सिन से टीकाकरण कराये जाने से 98 प्रतिशत तक इस कैंसर से बचाव हो सकता है। एचपीवी टीकाकरण के प्रथम चरण में राज्य के पांच जिलों यथाः पटना, नालंदा, सिवान, पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर में एचपीवी टीकाकरण प्रारम्भ किया गया था। जबकि द्वितीय चरण के तहत राज्य के सभी जिला अस्तपालों, सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना एवं आई.जी.आई.एम.एस. अस्पताल, पटना में एचपीवी टीकाकरण को विस्तारित किया जा रहा है।

इस के लिए 22 जनवरी 2025 को राज्य के सभी जिलों के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों/कर्मियों का एचपीवी टीकाकरण पर उन्मुखीकरण किया गया है । इसके पश्चात सभी स्तर पर कार्यरत टीकाकरण से संबद्ध पदाधिकारियों/कर्मियों आदि का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। उन्मुखीकरण संबंधित सभी कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद सभी जिलों में एचपीवी टीकाकरण 05 फरवरी 2025 को प्रारम्भ किया गया है। इस चरण में कुल 420 स्कूली बच्चियों का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया l  टीकाकरण के तहत 9 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग की लगभग 95 लाख बालिकाओं को निःशुक्ल टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। एचपीवी टीकाकरण के लिए  जिला का अनुमानित लक्ष्य 3,42,696 निर्धारित है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से राज्य के प्रत्येक बालिका को सर्वाईकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान की जा सके और सभी बालिकाएं भविष्य में सर्वाइकल कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रह सके।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : कसमरा में भीषण आग लगने से दो परिवार का घर जलकर खाक

Next

PURNIA NEWS/गांव में होनेवाले सांस्कृति कार्यक्रम ही गांव की परंपरा को जीवित रखे हुए है- प्रतिमा सिंह

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.