PURNIA NEWS: पूर्णिया में फेसबुक पर बवाल: भड़काऊ पोस्ट करने वाले मिंटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहबाज आलम उर्फ मिंटू (32) को गिरफ्तार किया है। मिंटू पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट की थीं, जिनमें होली और जुम्मे के बीच विवादित टिप्पणियां की गई थीं। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर मिंटू को गिरफ्तार किया और उसके पास से विवादित पोस्ट के स्क्रीनशॉट और मोबाइल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अमौर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस मामले में सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी को भी धार्मिक उन्माद फैलाने का मौका न मिल सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon