PURNIA NEWS : चक धूम धूम समर कैंप 2025 का कल है धमाकेदार समापन

PURNIA NEWS : पूर्णिया के किलकारी बिहार बाल भवन में बीते 21 दिनों से बच्चों ने कला, संगीत, नृत्य, रंगमंच, विज्ञान, कहानी लेखन समेत 17 जबरदस्त एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेकर समर कैंप को बना दिया जश्न का महापर्व! अब कल यानी 22 जून को शाम 5:30 बजे DRCC भवन के सामने स्थित प्रेक्षागृह में होगा इस रचनात्मक यात्रा का रंगारंग समापन समारोह, जहां नन्हे कलाकारों की धमाल परफॉर्मेंस देखनी बिल्कुल नहीं चूकनी चाहिए। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है – आइए, बच्चों के हुनर को तालियों से सलाम करें और इस यादगार शाम का हिस्सा बनें!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *