PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी ने बायसी अनुमंडल में ट्रेजरी व आईसीडीएस वन स्टेप सेंटर का किया निरीक्षण

PURNIA NEWS : पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बायसी अनुमंडल क्षेत्र का निरीक्षण भ्रमण के क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल ट्रेजरी कार्यालय तथा प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस अंतर्गत संचालित वन स्टेप सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय संचालन, अभिलेख संधारण, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य की गुणवत्ता एवं सेवाओं की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की।

वन स्टेप सेंटर में महिलाओं को मिलने वाली सहायता, परामर्श सेवा और सुरक्षा व्यवस्था की भी डीएम ने बारीकी से जांच की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सेवाएं तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित होनी चाहिए, ताकि ज़रूरतमंद लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, आधारभूत संरचना और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *