PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एवं नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सभी प्रखंडों के महिला पर्यवेक्षिका, जीविका दीदी, कल्याण विभाग के कर्मी तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सातों विधानसभा क्षेत्रों के चिन्हित 14 Low VTR (मतदान प्रतिशत कम वाले) मतदान केंद्रों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस डोर-टू-डोर अभियान के तहत मतदाताओं को समझाया गया कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और हर नागरिक का वोट अमूल्य है। अभियान के दौरान लोगों को आगामी 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की गई।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *