PURNIA NEWS : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारीअंशुल कुमार द्वारा संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को बीएलओ के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को रूपौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सभागार बी कोठी में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रूपौली-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता धमदाहा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित रहे। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई और सभी उपस्थित कर्मियों को इनका पूर्णतः पालन करने का निर्देश दिया गया l
PURNIA NEWS : रूपौली में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित




