PURNIA NEWS : सीमांचल के प्रख्यात सर्जन डॉ. ओ.पी. साह का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर”

PURNIA NEWS : सीमांचल के वरिष्ठ चिकित्सक और प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ओ.पी. साह का आज दोपहर लगभग तीन बजे MAX-7 कस्बा में निधन हो गया। पांच दिनों से वे ब्रेन हैमरेज से जूझ रहे थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। 1983 से पूर्णिया में सक्रिय डॉ. साह एक कुशल लेप्रोस्कोपिक सर्जन थे। उन्होंने सदर अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दीं और अखिल भारतीय सर्जन्स सोसायटी में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे अखिल भारतीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष और IMA के अध्यक्ष भी रहे। दस वर्षों तक उन्होंने सक्रिय राजनीति में भी योगदान दिया। डॉ. साह ने लाइन बाजार चौक पर नीलम नर्सिंग होम की स्थापना की, जहां वर्तमान में उनके पुत्र डॉ. प्रिंस पंकज (जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जन) और पुत्रवधू डॉ. शिपिका पंकज (गायनेकोलॉजिस्ट) सेवारत हैं। उनके एक पुत्र इसरो में उच्च पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पुत्री विदेश में इंजीनियर अपने पति के साथ स्थायी हैं।

डॉ. साह के समकालीन चिकित्सकों में दरभंगा के डॉ. शिवाकांत झा और RMCH के डॉ. वी.सी. राय शामिल हैं। डॉ. पी.सी. झा उनसे एक वर्ष सीनियर थे। उनके निधन से न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता आई है, बल्कि सीमांचल की स्वास्थ्य सेवाओं को भी गहरा आघात पहुंचा है। वे एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी और संगठनकर्ता भी थे। उनका जाना सीमांचल के लिए अपूरणीय क्षति है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon