PURNIA NEWS : शनिवार को पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिलाधिकारी अंशुल कुमार से मुलाकात की और पूर्णिया एयरपोर्ट समेत जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने डीएम से पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत से संबंधित अद्यतन प्रगति की जानकारी ली और बताया कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है, सभी बाधाएं समाप्त हो चुकी हैं और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया वादा अगले माह तक साकार हो जाएगा।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार वादों को ज़मीनी हकीकत में बदलने में विश्वास रखती है, और पूर्णिया का विकास पिछले 10 वर्षों में जितना हुआ है, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। कुशवाहा ने कृषि विभाग की खुश्की बाग स्थित जमीन पर सब्जी किसानों और कारोबारियों के लिए अलग-अलग मंडियों की स्थापना की मांग भी रखी। साथ ही पूर्णिया-खगड़िया फोर लेन और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इन परियोजनाओं की मंजूरी उनके कार्यकाल की देन है, जिससे पूर्णिया से पटना का सफर सुगम हो जाएगा। Post navigationPURNIA NEWS : रुपौली की नैना को जेईई की तैयारी नि:शुल्क कराएगी सरकार, भेजा पत्र Purnia News: रामबाग में शनि और सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य जारी, आस्था का नया केंद्र बनेगा महामाया मंदिर परिसर