PURNIA NEWS : पूर्णिमा पर दालकोला में निःशुल्क भोजन वितरण

PURNIA NEWS, शम्भू रॉय : पूर्णिमा के खास अवसर पर बाबा गोरखनाथ धाम कटिहार जल अर्पण के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच यूथ एकता फाउंडेशन अहुता (प्रखंड बलरामपुर, जिला कटिहार) की ओर से दालकोला रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क पेयजल और खिचड़ी का वितरण किया गया।

आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में भक्त दालकोला स्टेशन से उत्साह और आस्था के साथ रेल द्वारा धाम पहुंचते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष अबुजर आलम ने बताया कि इस अवसर पर लगभग एक हजार श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया गया। सेवा कार्य में फाउंडेशन के दर्जनों सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *